(मोहला) ग्राम नाड़ेकल में जिला स्तरीय महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान सम्मेलन
मोहला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत गतदिवस मोहला विकासखंड के ग्राम नाड़ेकल में जिला स्तरीय सम्मेलन महिला स्व-सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान संकल्प से शक्ति संगठन से समृद्धि जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती गीताघासी साहू के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 12 संकुल संगठन के लगभग 500 स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे। महिला सम्मेलन में कुषि विभाग, मछली पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, बैंक से संबंधित तथा अन्य विभाग की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक गणो को जानकारी प्रदाय किया गया।
जिला स्तरीय महिला स्व-सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान संकल्प से शक्ति संगठन से समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम के माध्यम से सभी वर्ग की महिलाओं को कुछ नया करने की प्रेणा, स्वलंबन, आत्मनिर्भर, सदैव आगे बढ़ने, नारी शक्ति के साथ एकता, संगठन, एवं समूह की महत्व को बताया गया तथा जिले के सभी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ध्यान आकर्षित कराय गया की अपने समूह के माध्यम से शासकिय योजनओं का लाभ लेने एवं शासन के साथ मिलकर अपने लक्ष्यों के प्रप्ति कर अपने महिला स्व सहायता समूह को और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के साथ महिलाओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया। साथ ही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूह को सम्मनित किया गया।
इस कार्यक्रम राधिका अंधारे जिला पंचायत सदस्य, परियोजन निर्देशक जिला प्रशासन मोहला हेमंत ठाकुर, जनपद पंचायत अं.चौकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंवदा रामटेके, जनपद पंचायत मोहला मुख्य कार्यपालन अधिकारी कंचना वाल्दे, सहित सभी जिला स्तरीय विभागिय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
